Facebook-f Youtube X-twitter

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर राहत, 15 दिन बाद दोतरफा यातायात बहाल

मंडी | चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के साथ लगते दयोड़ के पास धंसे हाईवे को लगभग 15 दिनों के बाद फिर से दो तरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। करीब 15 दिन पहले यहां जमीन धंसने के कारण हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था। विभाग की तरफ से अस्थाई तौर पर लगातार मिट्टी डालकर इस स्थान पर एक तरफा यातायात ही बहाल रखा गया था। लेकिन बीते दो दिनों में मौसम का साथ मिलते ही लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने दिन रात तेज गति से काम करके यहां और मिट्टी डालकर इसे सड़क को इतना चौड़ा कर दिया कि अब यहां फिर से दो तरफा यातायात बहाल हो गया है। लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. विनोद शर्मा ने बताया कि हाईवे का 120 मीटर का भाग 15 फीट नीचे तक धंस गया था। इसे पुराने स्तर तक बहाल करने के लिए 400 मिट्टी के डम्पर यहां डाले गए जिसकी मात्रा 5 हजार क्यूबिक मीटर बनती है। अभी इसे दो अस्थाई तौर पर दो तरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मौके पर तैनात लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल के कनिष्ठ अभियंता पुष राज ने बताया कि पहाड़ी से हो रहे पानी के रिसाव के कारण यहां हाईवे करीब धंस गया था। विभाग की मशीनरी और कर्मचारी दिन रात मौके पर तैनात रहे और इस कार्य को तेज गति के साथ किया गया। अब यहां मिट्टी डालकर धंसे हुए हाईवे को दोबारा उसी लेबल पर पहुंचा दिया गया है। इस कारण अब यहां दो तरफा यातायात बहाल हो पाया है। लेकिन बरसात के समय में जमीन के धंसने का खतरा लगातार बरकरार है। इसलिए आगे भी मशीनरी और कर्मचारी यहां तैनात रखे जाएंगे।

बता दें कि यहां हाईवे धंसने के बाद उसे जिस तरह से अस्थाई तौर पर बहाल किया गया था उससे भारी वाहनों की क्रॉसिंग में काफी ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही थी। विभाग की मशीनरी की मदद से इन वाहनों को धक्का मारकर निकालना पड़ रहा था। अब जिस तरह से मिट्टी डालकर यहां अस्थाई सड़क बनाई है उसमें वाहनों की क्रॉसिंग काफी सुगम हो गई है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि यह सिर्फ एक स्थान है जहां पर हाईवे धंसने के बाद उसे दो तरफा यातायात के लिए बहाल किया गया है। जबकि इससे पहले और आगे की तरफ को और भी कई ऐसे स्थान हैं जहां हाईवे बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है और वहां पर अभी एक तरफा यातायात ही बहाल है। इसलिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही इस हाईवे से सफर करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.