Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नियाग्रा फॉल्स से लौटती बस पलटी, मौत और अफरा-तफरी

न्यूयॉर्क  | अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नियाग्रा फॉल्स से लौट रही टूर बस इंटरस्टेट-90 हाईवे पर अचानक पलट गई। हादसा पेम्ब्रोक इलाके में हुआ, जो बफेलो शहर से करीब 30 मील पूर्व है। इस दर्दनाक दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

राज्य पुलिस के मुताबिक, बस नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 12:40 बजे अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस हाईवे के बीच बने मेडियन से टकराई और पलटकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

पुलिस ने बताया कि बस में मौजूद लगभग हर यात्री घायल हुआ है और 50 से अधिक लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में बस का ड्राइवर सुरक्षित बच गया। दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं की है, लेकिन बताया कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला ठगी कांड: नीरज चोपड़ा संग तस्वीरें दिखाकर कारोबारी से साढ़े तीन करोड़ ठगे

Summer express, पंचकूला। खुद को सरकारी अधिकारी बताकर दिल्ली की एक नामी खेल सामग्री कंपनी के निदेशक से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पंचकूला अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता रोहित सैनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने भाई के...

रंजिश में कार को आग के हवाले करने का आरोप, CCTV में कैद वारदात

Summer express, करनाल। शहर के सीएचडी सिटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी वारदात आसपास लगे...

अच्छी बारिश से मक्की की बुवाई को मिला बढ़ावा, बिलासपुर में बीज और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिले में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई अच्छी बारिश ने मक्की की खेती करने वाले किसानों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर दी हैं। कृषि विभाग के अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी बनने से अब मक्की की बुवाई में तेजी आने की संभावना है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है...

राज्य सरकार ने तीन जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा तेज की, बेहतर लाभ सुनिश्चित करने पर जोर

Summer express/शिमला, 3 जुलाई : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को पूर्व में एसजेवीएनएल को आवंटित 382 मेगावाट सुन्नी, 210 मेगावाट लुहरी चरण-1 तथा 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जलविद्युत प्रदेश की...

बेंगलुरु डेकेयर विवाद पर फूटा गुस्सा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु स्थित Capgemini कैंपस के अंदर संचालित एक डेकेयर सेंटर में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस घटना ने खासतौर पर कामकाजी माता-पिता के बीच बच्चों की सुरक्षा और डेकेयर व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.