Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूल की चारदीवारी से निकला खौफनाक सच, टीचर पर केस दर्ज

करनाल  | करनाल जिले के असंध क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दर्जनों छात्राओं ने अपने शिक्षक पर लंबे समय से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हिम्मत जुटाकर पीड़ित छात्राओं ने आज इसकी शिकायत पुलिस से की।

डीएसपी गोरखपाल राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक ने करीब 10 बच्चियों से गलत हरकत की है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के चेयरमैन उमेश जानना भी स्कूल पहुंचे और बच्चियों की काउंसलिंग की। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षक की शर्मनाक करतूतों का खुलासा किया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईडीएफसी बैंक घोटाला : प्रदूषण बोर्ड का पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार पंचकूला स्पेशल कोर्ट में पेश, तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर

मोनिका रावत , पंचकूला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार को सरकारी धन के कथित गबन के मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह उन्हें पंचकूला सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने प्रवीन कुमार को तीन दिन के...

श्रावस्ती में ट्रकों की भीषण टक्कर: दो चालकों की मौत, परिवार समेत चार घायल

Summer express, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि लकड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया और उसमें भरी लकड़ियां सड़क किनारे घर के बाहर सो...

पंजाब मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

Summer express, पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पंजाब मजदूरी करने जा रहे एक युवक की उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का...

टोल प्लाजा पर इंजीनियर से मारपीट और लूट मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर इंजीनियर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के नगला...

अंबाला में पिकअप और निजी बस की टक्कर: बाइक सवार की मौत, 11 मजदूर घायल

Summer express, अंबाला। पंजाब सीमा से सटे सरसिनी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि निजी बस में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने निजी बस को टक्कर मार दी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.