Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काजोल की वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल 2’ का ट्रेलर रिलीज़

24 August, 2025

काजोल की अपकमिंग लीगल ड्रामा सीरीज़ ‘द ट्रायल 2’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस बार भी काजोल नयोनिका सेनगुप्ता के किरदार में दिखाई देंगी, जो एक वकील होने के साथ-साथ एक माँ की जिम्मेदारियों को भी निभाती हैं। कहानी में उनका संघर्ष सिर्फ पेशेवर जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि टूटते रिश्तों और परिवार पर पड़ते राजनीतिक दबाव से भी है।

पिछले सीज़न में सामने आए सेक्स स्कैंडल और भ्रष्टाचार ने उनकी शादी को हिला दिया था। अब इस नए सीज़न में यह देखने लायक होगा कि क्या नयोनिका अपने पति को माफ कर पाएंगी या रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा।

राजनीति और परिवार के बीच टकराव

सीरीज़ के दूसरे सीज़न में राजनीति का रंग और गहरा हो गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि काजोल का परिवार उनके पति के राजनीतिक करियर की वजह से और भी मुश्किलों में घिर जाता है। यहां तक कि उनकी बेटी को भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।

काजोल का दमदार डायलॉग

ट्रेलर के अंत में काजोल एक मज़बूत माँ के रूप में सामने आती हैं। उनका डायलॉग,
“जब बच्चों की बात आती है, तो एक माँ अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है। अब तुम्हारी लड़ाई एक माँ से है।”
फैंस के बीच वायरल हो चुका है।

फैंस की उत्सुकता

यूट्यूब पर ट्रेलर को अब तक 1 लाख 40 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी काजोल की परफॉर्मेंस और उनके माँ वाले लुक की खूब चर्चा हो रही है।

रिलीज़ डेट

‘द ट्रायल 2’ का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है और यह अमेरिकी सीरीज़ ‘गुड वाइफ’ का भारतीय रूपांतरण है। यह सीरीज़ 19 सितंबर 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचटेट लेवल-2 परीक्षा के लिए अंबाला में कड़े इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

Summer express/अंबाला-: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-2 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के साथ परीक्षा आयोजित की। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जबकि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन भी किया...

रादौर में ज्वैलर्स से गन प्वाइंट पर लूट, नकाबपोश बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर फरार

Summer express/रादौर, परवेज खान -:रादौर के मुख्य बाजार में रविवार देर शाम एक ज्वैलर्स कारोबारी के साथ गन प्वाइंट पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने श्री शाकुंभरी ज्वैलर्स के संचालक अमित गुप्ता पर हमला कर उनसे लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो...

नॉर्थ जोन में धान की रोपाई अंतिम चरण में, 50 हजार हेक्टेयर में खेती; अनुकूल मौसम पर टिकी बेहतर उत्पादन की उम्मीद

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के नॉर्थ जोन में खरीफ सीजन के दौरान धान की खेती अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों—कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर और चंबा—में इस वर्ष लगभग 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जा रही है। अधिकांश इलाकों में किसानों ने धान की...

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास 2.532 किलोग्राम चरस के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-: मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस जिला नूरपुर लगातार सघन अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए (CIA) नूरपुर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नागाबाड़ी टोल प्लाजा के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को 2.532 किलोग्राम चरस (कैनाबिस) के साथ...

प्राकृतिक खेती से बदली तस्वीर: किसान गुरनाम सिंह ने जैविक खेती से कायम की सफलता की नई मिसाल

Summer express/यमुनानगर/ परवेज खान -:रासायनिक खेती के बढ़ते खर्च और मिट्टी की घटती उर्वरता के बीच हरियाणा के प्रगतिशील किसान गुरनाम सिंह ने प्राकृतिक खेती को अपनाकर एक नई दिशा दिखाई है। पिछले पांच वर्षों से वे पूरी तरह जैविक तरीके से खेती कर रहे हैं और कम लागत में बेहतर उत्पादन के साथ अच्छी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.