Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मौसम विभाग ने फिर बजाई चेतावनी, अगले दो दिन भारी

दिल्ली  | अगस्त का महीना खत्म होने को है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार , 25 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में राहत की बारिश

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

यूपी और बिहार में भी भारी बारिश का अंदेशा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार के पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, नालंदा और भागलपुर सहित करीब 20 जिलों में भी आज भारी बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में हिमाचल के डलहौजी में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

मौसम विभाग की अपील

IMD ने लोगों को सतर्क रहने और बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.