Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मौत पर नैना चौटाला का बड़ा धमाका, सरकार घिरी

चरखी दादरी  | जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेत्री और पूर्व विधायक नैना चौटाला आज दादरी और बाढ़ड़ा के दौरे पर पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मनीषा मौत मामले को लेकर हरियाणा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।

नैना चौटाला ने कहा कि मनीषा की रहस्यमयी मौत के पीछे कोई गहरा राज़ है, जिसे दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सच सामने लाने वालों को दबाया जा रहा है और सरकार गुनहगारों को बचाने के लिए मामले को दबा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पोस्टमार्टम के लिए बच्चों के डॉक्टरों की टीम लगाई, ऐसे में निष्पक्ष जांच पर भरोसा कैसे किया जा सकता है। चौटाला ने स्पष्ट किया कि यह मामला राजनीति का नहीं बल्कि न्याय का है और सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “हरियाणा में बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है। मुख्यमंत्री राज्य के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। बेटियों को बचाने में असफल रहे हैं। हर दिन बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ हो रहा है। कुत्तों की सुरक्षा के लिए तो आदेश निकलते हैं लेकिन बेटियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।”

चौटाला ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बच्चों को फ्री हैंड छोड़ रही है और शिक्षा पर ग्रहण लग गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, असम में 300 मीटर लंबा पुल बहा, अरुणाचल में तीन की मौत

Summer express, दिसपुर। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गए हैं। असम में जहां एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल तेज बहाव...

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा किशनगढ़ क्षेत्र के पास उस समय हुआ, जब दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स...

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई तेज, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Summer express, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाते हुए 29 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें आतंकवादी ठिकानों और पनाहगाहों को निशाना बनाया गया।...

शूलिनी मेले में बड़ा हादसा टला: हवा वाला मिकी माउस झूला ढहने से कई बच्चे दबे, ऑपरेटर मौके से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:सोलन के ऐतिहासिक शूलिनी मेले में रविवार शाम बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई। शाम करीब 6:45 बजे मेले में स्थापित हवा से फुलाए गए विशालकाय मिकी माउस झूले की अचानक हवा निकल गई, जिससे पूरा ढांचा देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के समय झूले पर खेल...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.