Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में छापा: 3 क्विंटल गोमांस बरामद

हरियाणा  |  हरियाणा के नूंह जिले में गोकशी के मामलों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताज़ा कार्रवाई में आंकेड़ा थाना पुलिस ने गांव मेवली में छापेमारी कर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनके ठिकाने से चौंकाने वाले सबूत मिले हैं।

जंगलों में करते थे गोकशी, घर-घर पहुँचता था मांस

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जंगलों में गोकशी कर मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर आसपास के इलाकों में होम डिलीवरी किया करते थे। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों — मुबीन उर्फ मुब्बी, तसलीम, वसीम, रशीद (गांव मेवली), शाकिर, पुच्ची (आंकेड़ा) और अजरूद्दीन (मालब) — के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मौके से मिला इतना सामान

पुलिस ने मौके से लगभग 3 क्विंटल 20 किलो ताज़ा गोमांस, 2 गायों के कटे हुए सिर, 8 पैर, 2 खाल, 2 धारदार छुरियां, 1 कुल्हाड़ी, 1 इलेक्ट्रॉनिक काटा, 1 बड़ी परात और 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

जल्द होगी गिरफ्तारी

सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर ने बताया कि आरोपी गांव की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

BSF ने मानवीय पहल से ओडिशा के लापता युवक को परिवार से मिलवाया

Summer express, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ओडिशा के एक लापता युवक को उसके परिवार से मिलवाया, जो पिछले छह महीने से उससे बिछड़ा हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक बिकाश देहुरी को सुरक्षित उसके पिता और भाई के हवाले किया गया।...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज

Summer express, पटना/भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 28 वर्षीय छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने अपने बेटे की मौत के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग...

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन को निकले पिता को पुलिस ने रोका

Summer express, भिवानी। भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनका काफिला गांव कुडलवास के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद क्षेत्र में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.