Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजनाथ सिंह का दावा: ऑपरेशन सिंदूर में सीमा पर पूरी सफलता

जोधपुर | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया और निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक हमले किए। जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सेना की दक्षता, युवाओं की ऊर्जा और संकल्प हर कदम पर दिखा।

राजनाथ सिंह ने कहा, “इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि आक्रमण के लिए तय लक्ष्य पर ही हमारी सेना ने सटीक हमला किया। हमें सभी सीमावर्ती क्षेत्रों से पूरा समर्थन मिला।” उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय गौरव के मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।

आतंकवाद के खिलाफ सटीक कार्रवाई

रक्षा मंत्री ने बताया कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम् के सिद्धांत में विश्वास करता है और जाति, धर्म या पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं करता। लेकिन आतंकवादियों ने पहलगाम में लोगों को धर्म के आधार पर निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “हमने आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को उनका धर्म देखकर नहीं बल्कि उनके कृत्यों के आधार पर मारा। हमारी सेना ने हर कार्रवाई में न्याय और साहस दिखाया।”

शिक्षा में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना

राजनाथ सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने शिक्षा सुधार में मजबूत इरादे और दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई है, जिससे देश के भविष्य की दिशा और मजबूती मिली है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.