Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPTDC कार्यालय स्थानांतरण का विरोध.. शिमला में पर्यटन कारोबारियों का प्रदर्शन

Shimla, 25 August

HPTDC कार्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने के सरकार के फैसले का विरोध तेज हो गया है। शिमला के चौड़ा मैदान में पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने पर्यटन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर सरकार से निर्णय वापिस लेने की मांग की।

पर्यटन बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरीश व्यास ने कहा कि HPTDC कार्यालय को शिमला से हटाना पर्यटन के लिए घातक साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम जनता विरोधी और पर्यटन विरोधी है। अंग्रेजों के समय से शिमला विश्व मानचित्र पर पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध रहा है और पर्यटन से होने वाले राजस्व का बड़ा हिस्सा शिमला से आता है।व्यास ने कहा कि अगर निगम कार्यालय धर्मशाला चला गया तो लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। पर्यटकों, कारोबारियों और निगम कर्मचारियों सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। EPF जैसे कार्यों के लिए भी कर्मचारियों को अब सैकड़ों किलोमीटर दूर जाना होगा, जिससे समय और आर्थिक दोनों ही नुकसान होंगे।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस निर्णय को तुरंत निरस्त कर शिमला में ही कार्यालय यथावत रखा जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.