Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम के खिलाफ सुधीर शर्मा का विशेषाधिकार हनन नोटिस

Shimla, Sanju

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को सौंपा है। विधायक ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने सदन में कई बार भ्रामक और विरोधाभासी जानकारियां दी हैं।

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में सुधीर शर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की। जबकि पिछले वर्ष मानसून सत्र में सरकार ने दावा किया था कि 34 हजार से अधिक लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने 23 हजार नौकरियां देने की बात कही। विधायक का कहना है कि इन बयानों में भारी विरोधाभास है।सुधीर शर्मा ने यह भी लिखा कि सरकार ने पहले बजट सत्र से ही हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने की घोषणा की थी। इसके बावजूद आज तक एक भी संस्थान स्थापित नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 28 विधायकों वाले क्षेत्रों में भी ऐसा कोई संस्थान नहीं खोला गया। इसके अलावा, सरकार की दस गारंटियों को लेकर भी कई बार सदन को गुमराह किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नोटिस विधानसभा सचिवालय के पास विचाराधीन है और इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम यह देख रहे हैं कि विधायक ने किन-किन तथ्यों का उल्लेख किया है। यदि आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई होगी, और यदि निराधार निकले तो उसके खिलाफ भी प्रावधान हैं।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नोटिस पब्लिसिटी के लिए नहीं दिए जाने चाहिए और सोशल मीडिया पर इन्हें साझा करना उचित नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.