Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लगातार बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे ठप… टनलें बनीं यात्रियों का आश्रय

Mandi, Dharamveer

मंडी ज़िले में रविवार रात से जारी मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। पंडोह से औट तक कई स्थानों पर सड़क पर भारी मलबा जमा होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की मशीनरी लगातार मलबा हटाने में जुटी है, लेकिन बारिश के चलते राहत कार्य में काफी दिक़्क़तें आ रही हैं।

टनलों में शरण ले रहे फंसे यात्री

हाईवे बंद होने के बाद खुले आसमान के नीचे ठहरना मुश्किल होने पर यात्रियों ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट की टनलों को शरणस्थल बना लिया है। यहां हज़ारों लोग सुरक्षित रूप से ठहरे हुए हैं।

भोजन और पानी की व्यवस्था

प्रशासन, मंदिर न्यास और सामाजिक संस्थाओं ने फंसे हुए लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था शुरू की है। हणोगी माता मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह और अन्य संस्थाओं की मदद से लगातार खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं, कुछ निजी कंपनियों ने भी लंगर की व्यवस्था की है।

अन्य मार्ग भी बाधित

मंडी से कुल्लू जाने वाला कटौला मार्ग भी कन्नौज के पास बंद पड़ा है, जिसके चलते छोटे वाहनों को भी परेशानी हो रही है। इस वजह से लोग अब केवल हाईवे पर ही फंसे हुए हैं।प्रशासन का कहना है कि बारिश थमने के बाद ही मलबा हटाने का कार्य तेज़ी से हो पाएगा और यातायात बहाल करने में समय लग सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

Summer express/शिमला/संजू -: करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं। इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए...

हरियाणा में बढ़ी ठंड, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंचा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.