Facebook-f Youtube X-twitter

आसमान से गायब हुआ विमान, 22 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

तस्मानिया  |  तस्मानिया से उड़ान भरने वाला एक छोटा यात्री विमान रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। घटना को 22 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक न तो विमान का मलबा मिला है और न ही कोई तकनीकी संकेत। इस घटना ने दुनिया को चौंका दिया है और लोगों को 2014 में लापता हुई मलेशियन फ्लाइट MH370 की याद दिला दी है।

कौन थे विमान में सवार?

लापता विमान में केवल दो लोग और उनका पालतू कुत्ता मौजूद थे।

  • ग्रेगरी वॉन (72) – अनुभवी पायलट
  • किम वार्नर (66) – उनकी पत्नी
  • मौली – उनका पालतू कुत्ता

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान 2 अगस्त को तस्मानिया के जॉर्जटाउन एयरपोर्ट से उड़ा था।

कब और कहां लापता हुआ?

विमान का सफर विक्टोरिया और फिर न्यू साउथ वेल्स तक का तय था। लेकिन जैसे ही यह बास स्ट्रेट के ऊपर पहुंचा, अचानक रडार से गायब हो गया।

तलाश में जुटा अभियान

विमान से संपर्क टूटने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। हेलीकॉप्टर, जहाज और नावों की मदद से तस्मानिया, बास स्ट्रेट और विक्टोरिया के इलाकों की सघन जांच हुई। लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी न तो विमान का कोई हिस्सा मिला और न ही कोई डिजिटल सिग्नल। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विमान से कोई SOS या इमरजेंसी कॉल भी नहीं भेजा गया।

जांच अधिकारी क्या कहते हैं?

तस्मानिया पुलिस के इंस्पेक्टर निक क्लार्क ने बताया कि ग्रेगरी वॉन एक अनुभवी पायलट था और सामान्य परिस्थितियों में वह तुरंत मदद का संदेश भेज सकता था। लेकिन इस घटना में कोई चेतावनी न मिलना बेहद रहस्यमयी है। जांच टीमें अब भी हर एंगल से सुराग तलाश रही हैं।

MH370 की याद ताज़ा

इस घटना ने एक बार फिर 2014 की मलेशियन फ्लाइट MH370 को याद दिला दिया है, जिसमें 239 यात्री सवार थे और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कोई ठोस जानकारी मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

संसद में परिसीमन और संविधान संशोधन विधेयकों पर जोरदार सियासी टकराव, लोकसभा में हंगामा

Summer express, नई दिल्ली |  संसद के विशेष सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। सरकार ने इन दोनों विधेयकों सहित तीन अहम प्रस्तावों को लोकसभा में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की, जबकि विपक्ष ने इनका...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.