Facebook-f Youtube X-twitter

जाम मुक्त शहर के लिए सैनी सरकार ने मास्टर प्लान किया तैयार

कुरुक्षेत्र  |  कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधानसभा सत्र में बताया कि शहर को जाम फ्री बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत शहर में नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे और रिंग रोड बाइपास के साथ-साथ यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा मार्ग को फोरलेन किया जाएगा।

मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान शहर में जाम की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिपली से थर्ड गेट और सेक्टर-3 बाइपास से लेकर 100 फुटा रोड ब्रह्म सरोवर तक वाहनों की भीड़ नियंत्रण से बाहर रहती है।

इस पर पंवार ने बताया कि शहर के सेक्टर-10 में नए पार्किंग स्थल तैयार किए जाएंगे, जो अगले साल तक पूरी तरह काम करने लगेंगे। वहीं अरोड़ा ने सुझाव दिया कि पार्किंग स्थल ब्रह्म सरोवर के आसपास होना चाहिए, ताकि महोत्सव के दौरान आने वाले लोगों को आसानी से वाहन खड़ा करने की सुविधा मिले।

पंचायत मंत्री ने जवाब में कहा कि ब्रह्म सरोवर के पास नई अनाज मंडी में दो हजार बसें और चार-पाँच हजार छोटे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, शहर में बड़े वाहनों के लिए गांवों के रूट पर मोड़ने की योजना के कारण भी जाम बनता है। इसे हल करने के लिए रिंग रोड और बाइपास परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है, और जल्द ही यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

संसद में परिसीमन और संविधान संशोधन विधेयकों पर जोरदार सियासी टकराव, लोकसभा में हंगामा

Summer express, नई दिल्ली |  संसद के विशेष सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। सरकार ने इन दोनों विधेयकों सहित तीन अहम प्रस्तावों को लोकसभा में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की, जबकि विपक्ष ने इनका...

सिया हत्याकांड मामले में न्याय को लेकर परिजनों ने की सरकार से मांग

मंडी, धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या को लेकर हर कोई गमजदा है।इस मामले में एक युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की छानबीन जारी है। लेकिन सिया के पिता और चाचा का कहना है कि हमारी बेटी मधुरभाषिणी थी लेकिन उसका इस तरह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.