Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनीस बज्मी के बेटे फैजान की शॉर्ट फिल्म ‘पोस्टमैन’ का ट्रेलर रिलीज, संजय मिश्रा दिखे दमदार अंदाज़ में

26 August, 2025

प्रसिद्ध निर्देशक अनीस बज्मी के बेटे फैजान ए. बज्मी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखते हुए अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘पोस्टमैन’ का ट्रेलर सोमवार को जारी किया। यह फिल्म कारगिल युद्ध के समय भारत-पाक तनाव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक पोस्टमैन को अपने जीवन के सबसे अहम पत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते दिखाया गया है।

ट्रेलर में संजय मिश्रा पोस्टमैन की भूमिका में भावुक और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।निर्देशक फैजान ए. बज्मी ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, “सिनेमा मेरे लिए सच्चाई और भावनाओं का संगम है। उम्मीद है दर्शक इस ट्रेलर के ज़रिए उस ईमानदारी को महसूस करेंगे, जिसके साथ हमने यह कहानी बनाई है।”संजय मिश्रा के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “संजय जी के साथ काम करना किसी भी निर्देशक के लिए सपना होता है। वह न सिर्फ शानदार अभिनेता हैं, बल्कि बेहद विनम्र और जनेरस इंसान भी हैं। अभिनय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कला के प्रति समर्पण मेरे लिए प्रेरणा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.