Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिग बॉस 19: अवेज़ दरबार ने खोले अपने निजी जीवन के राज़, नगमा संग रिश्ते पर की दिलचस्प बातें

26 August, 2025

बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली है। इनमें सोशल मीडिया की मशहूर जोड़ी अवेज़ दरबार और नगमा मिराजकर भी शामिल हैं। दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन अवेज़ ने हाल ही में शो में अपने बीते वक्त और रिश्तों के बारे में कुछ ऐसी बातें साझा कीं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते थे।

शो में बातचीत के दौरान, अवेज़ ने बताया कि वह और नगमा पिछले 8-9 सालों से साथ हैं, लेकिन शुरू में उन्होंने कभी रिश्ते को ‘डेटिंग’ का नाम नहीं दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि बचपन में माता-पिता के अलगाव और घर की बहसों का असर उन पर गहरा पड़ा। अवेज़ ने कहा—
“जब मेरे मम्मी-पापा अलग हुए, तब मैंने बचपन में बहुत झगड़े देखे। उस वक्त अक्सर किसी की गलती नहीं होती, लेकिन कोई सुनना ही नहीं चाहता। यही वजह रही कि मुझे रिश्तों में कदम रखने से डर लगता था।”अवेज़ ने यह भी खुलासा किया कि एक बार जब उन्होंने किसी को पसंद किया और रिश्ते में पूरी ईमानदारी से जुड़े, तब उनकी पूर्व प्रेमिका ने उन्हें दोस्तों के साथ मिलकर धोखा दिया। उन्होंने कहा—

“मैंने सोचा था अगर मैं अपना 100% दूं तो सब ठीक रहेगा, लेकिन फिर उन्होंने मेरे ही दोस्तों के साथ रिश्ता बना लिया। तब से मेरा मन रिश्तों से हट गया।”

हालाँकि, इन कड़वे अनुभवों के बावजूद अवेज़ ने प्यार को दूसरा मौका दिया। अब वह नगमा मिराजकर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों बिग बॉस 19 के घर में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.