Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सलमान खान ने पूरे किए बॉलीवुड में 37 साल..अब करेंगे ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बड़ा धमाका

26 August, 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री में अपने शानदार 37 साल पूरे कर लिए हैं। सलमान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से सह-कलाकार के रूप में डेब्यू किया था, लेकिन 1989 में आई सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया ने उन्हें रातों-रात नेशनल हार्टथ्रॉब बना दिया। इस फिल्म ने न सिर्फ सलमान बल्कि हिंदी सिनेमा में रोमांटिक ड्रामा की दिशा ही बदल दी।

इसके बाद सलमान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चाहे हम आपके हैं कौन जैसी फैमिली ड्रामा हो, वांटेड और दबंग जैसी एक्शन ब्लॉकबस्टर हों या बजरंगी भाईजान जैसी इमोशनल कहानी—सलमान ने हर शैली में अपनी खास पहचान बनाई।अपने लंबे करियर में सलमान 100 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं और कई अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। खास बात यह है कि उनकी ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और इन्हें त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं।अब सलमान खान एक नए प्रोजेक्ट से चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। यह फिल्म 2020 की गलवान घाटी की जंग पर आधारित है और इसमें बहादुरी, देशभक्ति और जज़्बे की झलक देखने को मिलेगी। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.