गुरुग्राम | गुरुग्राम पुलिस ने देर रात एक बड़ी मुठभेड़ में 5 शूटरों को पकड़ने का दावा किया है। ये सभी शूटर इनोवा गाड़ी में सवार थे और सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया को मारने के इरादे से आए थे।
जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को फाजिलपुरिया पर पहले भी हमला हुआ था। इसके अलावा 4 अगस्त को इन अपराधियों ने रोहित शौकीन की हत्या की थी। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुग्राम के पाम हिल्स सोसाइटी के सामने इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की।
मुठभेड़ के दौरान चार शूटरों के पैरों में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में कुल 18 गोलियां चलीं।
पुलिस ने घायल शूटरों की पहचान इस प्रकार की है:
- शुभम उर्फ काला, पुत्र रोहताश, गांव जाज्जल, सोनीपत
- पदम उर्फ राजा, पुत्र शाहब सिंह, गांव जाज्जल, सोनीपत
- गौतम, पुत्र अमन कुमार, गांव दीपालपुर, सोनीपत
पुलिस अब बाकी शूटरों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।