Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बीपीएल कार्ड विवाद, सत्तापक्ष- विपक्ष भिड़े

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को बीपीएल कार्ड का मुद्दा जमकर गूंजा। विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले गरीबों को लुभाने के लिए बीपीएल लिस्ट में बड़े पैमाने पर नाम जोड़े गए, लेकिन नतीजों के बाद लाखों परिवारों को सूची से बाहर कर दिया गया।

कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सदन में सवाल उठाते हुए पूछा कि जनवरी 2024 से जुलाई 2025 तक कितने नए बीपीएल कार्ड बनाए गए और कितने काटे गए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि परिवारों को सूची से बाहर करने का आधार क्या रहा।

जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि इस अवधि में 8,73,507 नए परिवारों को बीपीएल श्रेणी में जोड़ा गया, जबकि 9,68,506 परिवारों को बाहर कर दिया गया। 31 मार्च 2025 तक राज्य में बीपीएल परिवारों की संख्या 52 लाख 37 हजार 671 थी, जो 22 अगस्त तक घटकर 41 लाख 93 हजार 669 रह गई।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने गुपचुप सर्वे कराकर गरीबों को योजनाओं से वंचित कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि विपक्ष ने चुनाव के दौरान बीपीएल का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की है। पोर्टल पर परिवारों ने खुद अपनी आय घोषित की और जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से अधिक थी, वे स्वेच्छा से बीपीएल सूची से बाहर हो गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.