Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में फर्नीचर वर्कशॉप में भीषण आग

कुरुक्षेत्र |  शहर के न्यू भिवानी खेड़ा इलाके में सोमवार सुबह फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गोदाम के अंदर बंधी एक गाय जलकर मर गई, जबकि बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी राख हो गई।

आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप में रखी लकड़ी, मशीनें और तैयार फर्नीचर सब जलकर राख हो गए। आग से पूरी बिल्डिंग को भी भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद इलाके में धुआं फैल गया और लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग रोहित नामक युवक की है, जिसने इसे जनार्दन को किराए पर दी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है। शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये...

मंडी में बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का अवसर, 129 रूटों पर चलेंगी बसें

इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत सब्सिडी, यात्रियों को भी मिलेंगी सरकारी किराया रियायतें Summer express/मंडी /धर्मवीर: मंडी जिला में बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिले के 129 रूटों पर बसें चलाने की...

होशियारपुर जेल में गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की मौत, फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था। मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की...

कोच्चि मर्सिडीज हादसे में बड़ी कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर हटाए गए, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Summer express, कोच्चि। केरल के कोच्चि में 17 वर्षीय किशोर से जुड़े मर्सिडीज-बेंज सड़क हादसे के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार को पद से हटा दिया गया है। वहीं, मामले में कथित लापरवाही के आरोप में चार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.