Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एपीएमसी दुकानों के आवंटन पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

Shimla, Sanju

विधानसभा मानसून सत्र के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान एपीएमसी दुकानों के आवंटन का मुद्दा गरमा गया। विपक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच की मांग की। लेकिन मंत्री की ओर से स्पष्ट जवाब न मिलने पर विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की और अंततः सदन से वाकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी विधायकों ने दुकानों के आवंटन पर गंभीर सवाल उठाए थे, लेकिन मंत्री हर बार यही कहते रहे कि इसका जवाब लिखित में दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानों का आवंटन मनमाने ढंग से किया गया है और इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। ठाकुर ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले पर पर्दा डाल रही है और किसान-बागवानों तक को नहीं बख्शा जा रहा है।

वहीं, विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि शिमला-किन्नौर एपीएमसी द्वारा 70 दुकानों का आवंटन किया गया, जिसके लिए 133 आवेदन आए थे। इनमें से 63 आवेदन खारिज कर दिए गए और बाकी 70 को मंजूरी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिलारू, टूटू और पारला की सब्जी मंडी की दुकानों को बेहद कम किराए पर आवंटित कर दिया गया है। विपक्ष ने सदन में तथ्यों और दस्तावेजों के साथ यह मुद्दा उठाया और दुकानों के आवंटन को रद्द करने की मांग की, लेकिन सरकार टालमटोल करती रही। मजबूर होकर विपक्ष को वाकआउट करना पड़ा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.