सारण | जिले के कोपा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव निवासी शशि कपूर का पुत्र हिमांशु सिंह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कोपा थाना क्षेत्र के पियानो पोखरा के पास मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।