Facebook-f Youtube X-twitter

रेवाड़ी में सनसनी: बदमाशों ने रेलवे वेंडर की पीट-पीटकर हत्या

रेवाड़ी  |  रेवाड़ी जिले के कसौला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बदमाशों ने रेलवे वेंडर योगेश की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला

जानकारी के मुताबिक, गांव बोलनी निवासी योगेश अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और धारदार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसके चेहरे और सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही योगेश का ताऊ मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का इकलौता बेटा था योगेश

मृतक योगेश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी शादी करीब 4 साल पहले हुई थी और उसकी 3 साल की बेटी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस हत्या से गांव और आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.