Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में बाढ़ संकट: CM भगवंत मान ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

चंडीगढ़ | पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, जो चंडीगढ़ में आयोजित होगी। इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में उठाए जा रहे राहत और बचाव कदमों की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री मान ने पिछले दिन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और जनता से रूबरू होकर हालात की जानकारी ली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है और बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि चाहे राहत सामग्री हो, सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण हो या अन्य जरूरी सुविधाएं, सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।

राज्य प्रशासन भी प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन टीमों के माध्यम से लगातार स्थिति पर निगरानी रख रहा है और राहत कार्यों में तेजी ला रहा है। मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति, बचाव कार्य की प्रगति और आने वाले मौसम की संभावित चुनौतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.