Facebook-f Youtube X-twitter

सोने में तेजी, चांदी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली  |  सोने की कीमतों में शुक्रवार (29 अगस्त) को तेजी देखने को मिली। MCX पर सोने का भाव 1,02,136 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में हल्की गिरावट आई है और इसका भाव 1,17,068 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 300 रुपए बढ़कर 1,01,570 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। कारोबारियों का कहना है कि डॉलर में कमजोरी, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों ने सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव को बढ़ाया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले कारोबारी दिन 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,01,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 200 रुपए बढ़कर 1,01,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया था।

वहीं, चांदी का भाव अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 1,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों और ग्राहकों के लिए सोना अभी आकर्षक विकल्प बना हुआ है, जबकि चांदी में कीमत स्थिर रहने से इसमें उतार-चढ़ाव कम देखने को मिल रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.