Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा में रास्ता बंद, समय पर इलाज न मिलने से महिला की मौ.त – प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश में आपदा के चलते प्रभावित मार्गों पर आवाजाही ठप होने से एक महिला को समय पर उपचार नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। कुल्लू जिला के बंजार निवासी नरेश पंडित ने आरोप लगाया कि मंडी जिला में चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद रहने और मौके पर तैनात अधिकारियों द्वारा मदद न मिलने के कारण उनकी मां की जान चली गई।

नरेश पंडित का कहना है कि बुधवार शाम उनकी मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वे रात को उन्हें कुल्लू अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन औट के पास हाईवे बंद होने के कारण गाड़ी फंस गई। उनका आरोप है कि डेढ़ घंटे तक इंतजार के बावजूद अधिकारियों ने उन्हें कुल्लू जाने की अनुमति नहीं दी और कोई मदद नहीं की। बाद में विधायक को फोन करने के बाद एस्कॉर्ट दी गई, लेकिन मंडी पहुंचने पर उनकी मां की मौत हो गई।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कुछ अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में थे और किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद शव को घर ले जाने में भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन बार-बार बदलना पड़ा और शव खुद उठाकर ले जाना पड़ा।

प्रशासन का पक्ष:

वहीं, एसडीएम बालीचौकी देवीराम ने परिवार के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन लगातार पत्थर गिरने के कारण तत्काल सड़क खोलना सुरक्षित नहीं था। मरीज को मंडी अस्पताल भेजने की सलाह दी गई और बाद में सहमति होने पर एंबुलेंस के साथ पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के आरोप निराधार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.