Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गलत साबित हुई कंगना की आशंका, बनाला में नहीं हुआ था कोई भी लैंडस्लाइड का शिकार

Mandi, Dharamveer-

बीती रात 9 बजे के करीब चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइर्व पर बनाला के पास हुए भारी लैंडस्लाइड़ के बाद वीरवार सुबह सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर भूस्खलन के बाद लोगों और वाहनों के दबे होने की डाली गई पोस्ट झूटी साबित हुई है। एनएचएआई और प्रशासन ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद यहां से तमाम मलबे को हटा दिया है। लेकिन यहां न तो कोई वाहन दबा हुआ मिला और न ही कोई व्यक्ति यहां दबा हुआ मिला है। सांसद कंगना रनौत की इस पोस्ट के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों पर एकाएक दबाव बढ़ गया था। जिस कारण डीसी मंडी अपूर्व देवगन को दोपहर 12 बजे के करीब प्रेस को जारी बयान में इस पोस्ट का खंडन करना पड़ा।

 दोपहर तक मलबा हटाते समय हलकी फुलकी स्थ्तिि साफ को गई थी कि यहां इस तरह की कोई घटना घटित नही हुई है। वहीं शाम बजे के बाद जब यहां से शेष मलबा हटाया गया तो पूरी तरह से साफ हो गया कि यहां किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई थी। बीती रात को मबलबा गिरने के बाद बंद हुए इस पैच को खोलने के लिए आज तड़के ही मौके पर मशीरनी तैनात हो गई थी। लेकिन 10 बजे के करीब फिर से पहाड़ी से मलबा हाईवे पर आ पहुंचा। जिससे मशीन ऑपरेटरों और मौके पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी ने भी भागकर अपनी जान बचाई। इसके थोड़ी देर बाद फिर मलबा हटाने को कार्य शुरू किया गया और 5 बजे के करीब यहां से तमाम मबला हटाने में सफलता मिल पाई। डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मलबा हटाने के बाद यहां से अब पुलिस द्वारा फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। लेकिन कैंचीमोड़ के पास हाईवे अभी भी बंद है, जिसको खोलने में अभी समय लग सकता है। सोशल मीडिया पर जो अफवाहें फैलाई जा रही थी, वह सभी झूठी निकली हैं।

कंगना के ट्वीट के बाद मच गया था हड़कम्प

बता दें कि आज सुबह कंगना ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के माध्यम से बनाला में किसी  वाहन और व्यक्ति के दबे होने की आंशका जताई थी। कंगना के इस ट्वीट के बाद सब जगह हडकंप मच गया था। लेकिन जब स्थिती स्पष्ट हुई तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत चरितार्थ हो गई है। लेकिन कंगना ने जिस सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर इस अफवाह को हवा दी थी उसके बाद अब उसी सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.