29 August, 2025
एशिया कप 2025 से पहले बीसीसीआई में बड़ा बदलाव हुआ है। 70 साल की आयु सीमा पूरी होने के कारण रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया। अब उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। नए अध्यक्ष का चुनाव सितंबर में होने की संभावना है।
बीसीसीआई की बैठक में शुक्ला ने कार्यभार संभाला। इसी बैठक में टीम इंडिया के नए मुख्य प्रायोजक पर भी चर्चा हुई, क्योंकि ड्रीम11 करार से हट चुका है। एशिया कप से पहले नया प्रायोजक ढूंढना बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती है।