29 August, 2025
टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने फैन्स को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फिल्म “देवदास” की ऐश्वर्या राय बच्चन उर्फ पारो के अंदाज में नजर आईं। लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, खुले घुंघराले बाल और पारंपरिक एक्सेसरीज के साथ अंकिता ने अपनी अदाओं से फैन्स का दिल जीत लिया। उनका यह लुक किसी नवविवाहित दुल्हन से कम नहीं लग रहा था।
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अंकिता और उनके पति विक्की जैन पूरे जोश और उमंग के साथ त्योहार मना रहे हैं। दोनों अपने घर आए मेहमानों की खूब मेहमाननवाजी कर रहे हैं और हर दिन बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं।विक्की ने भी हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपनी पत्नी अंकिता संग नजर आ रहे हैं। तस्वीरों और वीडियो की सीरीज़ शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा – “फेस्टिव रेडी… बप्पा का दूसरा दिन। मेरी अंकिता के साथ, उत्सव और भी खास लग रहा है। हर तरफ प्यार, आशीर्वाद और खुशी का माहौल है। गणपति बप्पा मोरया!”