चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार शहर के विकास के लिए एक अहम परियोजना को हरी झंडी दे दी है। हिसार में यातायात दबाव कम करने और शहर को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए 41 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा।
यह बाईपास हिसार-राजगढ़ रोड (एन.एच.-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (एन.एच.-9) को पार करते हुए हिसार-कैथल रोड (एन.एच.-52) तक जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 1900 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें से करीब 1000 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण पर लगाए जाएंगे।
बाईपास का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सहयोग से किया जाएगा। इसके बन जाने के बाद हिसार शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।