Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीती रात को कटवांढ़ी नाले ने रौद्र रूप धारण करके मचाई जमकर तबाही

मंडी   | मंडी जिला के गोहर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत नांडी में बीती रात को बारिश के कारण काफी नुकसान हो गया है। बारिश के कारण कटवांढ़ी नाले का जलस्तर बढ़ गया और इस कारण कट स्टोन की एक इंडस्ट्री पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक तौर पर इंडस्ट्री मालिक का 25 से 30 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा 6 दुकानों में भी पानी और मलबा घुसने से उनका भी लाखों का नुकसान हो गया है। एक कार भी नाले के तेज बहाव में बह गई है। ग्राम पंचायत नांडी के प्रधान फत्ता राम ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब दस बजे पंचायत में जोरदार बारिश शुरू हुई जिसके कारण कटवांढ़ी नाले में उफान आ गया।

जिस तरफ से यह नाला बहकर आता है उस तरफ उपर कहीं पहाड़ी पर बादल फटने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि नाले में इतना अधिक पानी पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने बताया कि लोगा पहले ही सचेत हो गए थे और हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए थे। इस घटनाक्रम में किसी भी तरह के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.