Facebook-f Youtube X-twitter

कैबिनेट से हरी झंडी, खिलाड़ियों के लिए आ गई सुनहरी खबर

हरियाणा  | हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल कोटे से लंबे समय से खाली पड़े 470 बैकलॉग पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के माध्यम से होगी और विभाग भी तय कर दिए गए हैं।

इन विभागों में होगी भर्ती

जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों की भर्ती पुलिस विभाग में महिला और पुरुष कांस्टेबल के पदों पर होगी। वहीं, जेल विभाग में असिस्टेंट जेलर (महिला-पुरुष), बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन और वन विभाग में डिप्टी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि कुछ पदों के लिए आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं और अब जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

खिलाड़ियों के साथ होगा विशेष सेमिनार

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में यह मुद्दा उठाया गया था। अब इस पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल और HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह खिलाड़ियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान प्रमुख खेल हस्तियों के साथ एक विशेष सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें भर्ती प्रक्रिया और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.