Facebook-f Youtube X-twitter

जापान यात्रा पूरी कर मोदी पहुंचे चीन, हुए 13 बड़े समझौते

जापान  | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होने चीन रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान भारत और जापान ने 13 अहम समझौतों और घोषणाओं पर सहमति जताई, साथ ही सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, दूरसंचार और नई प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कई बड़े कदम उठाने का ऐलान किया गया।

मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जापान की यह यात्रा उपयोगी परिणामों के लिए हमेशा याद रखी जाएगी, जिनका सीधा लाभ भारत के लोगों को मिलेगा। मैं प्रधानमंत्री इशिबा, जापान की जनता और सरकार का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।”

चीन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के मियागी प्रांत के सेंडाई स्थित सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया। इस दौरे ने भारत और जापान के बीच तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर सहयोग को नई दिशा दी। इस संयंत्र का दौरा करते समय प्रधानमंत्री इशिबा भी उनके साथ मौजूद रहे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे से दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर निर्माण, परीक्षण और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए नए अवसर खुले। जापानी कंपनी तोक्यो इलेक्ट्रॉन मियागी लिमिटेड (TEL) ने भारत के साथ साझेदारी की अपनी योजनाओं को साझा किया और वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में सहयोग का भरोसा जताया।

मोदी और इशिबा ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र समेत कई रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। जापान ने भारत में अगले 10 वर्षों में करीब 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया है। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग का नया ढांचा, औद्योगिक प्रतिस्पर्धा साझेदारी और आर्थिक सुरक्षा संवाद जैसे कई महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिया। यह यात्रा भारत-जापान के विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और गहरा करने वाली मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.