Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल शिक्षा बोर्ड बच्चों की पढ़ाई करेगा मॉनिटर – ऐप से बनेगा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड

Dharamshala, Rahul

हिमाचल प्रदेश में अब हर बच्चे की पढ़ाई और गतिविधियों पर निगरानी एक ऐप के जरिए होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बच्चों की योग्यता के आधार पर उन्हें सही कोर्स और क्षेत्र चुनने के लिए प्रेरित करने की पहल की है। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।

प्रेसवार्ता में बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा, डिप्टी सेक्रेटरी राजीव ठाकुर और बोर्ड कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय में 6 दिन तक “होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड” और “कंपिटेंसी बेस्ड प्रश्नपत्र” तैयार करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से करीब 180 अध्यापकों ने भाग लिया।इस प्रोग्रेस कार्ड में बच्चों की शैक्षणिक, मानसिक, सांस्कृतिक और शारीरिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इन गतिविधियों को बोर्ड के बनाए गए ऐप पर अपलोड किया जाएगा, जिसे बच्चे, अभिभावक और शिक्षक – सभी देख सकेंगे।इसके अलावा कार्यशाला में शिक्षकों को कंपिटेंसी बेस्ड प्रश्नपत्र तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। सितंबर माह में बोर्ड अपनी वेबसाइट पर “प्रश्नपत्र बैंक” अपलोड करेगा, जिसमें कक्षा, विषय और अध्याय के आधार पर प्रश्न शामिल होंगे। पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा और अगले शैक्षणिक सत्र से पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.