Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीजेपी विधायक  ने  बल्ह में हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा में शामिल करने की उठाई मांग

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच बल्ह से बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बल्ह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से करोड़ों का नुकसान हुआ है, मगर प्रशासनिक अधिकारी गलत रिपोर्ट भेजकर सच्चाई छिपा रहे हैं।

आपदा राहत में उपेक्षा और भेदभाव का लगाया आरोप

गांधी का आरोप है कि इसी वजह से विधानसभा सत्र के दौरान उनके सवालों को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 37 सवालों में से उन्हें केवल 4 पर ही बोलने का मौका दिया गया।विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र में सुकेती खड्ड सहित अन्य नालों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों बीघा जमीन कट गई, फसलें बर्बाद हो गईं और कई घरों में पानी घुस गया। सड़कें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके बावजूद यहां की वास्तविक तस्वीर सरकार तक नहीं पहुंचाई जा रही।

गांधी ने ऐलान किया कि वे स्वयं अपने क्षेत्र में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे और इसे राष्ट्रीय आपदा में शामिल करने की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने सुकेती खड्ड को चैनलाइज करने पर भी जोर दिया।इसी दौरान विधायक ने टीजीटी शिक्षकों की पदोन्नति के बाद पांच दिन के भीतर ही दूरस्थ क्षेत्रों में ज्वाइन करने के आदेशों को भी अनुचित बताया। उनका कहना है कि जब प्रदेश आपदा की मार झेल रहा है, सड़कें टूटी हुई हैं और परिवहन की सुविधा ठप है, तब शिक्षकों से इतनी जल्दी नई जगह पर ज्वाइन करने की अपेक्षा करना कर्मचारी हितों के खिलाफ है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि शिक्षकों को ज्वाइनिंग के लिए कम से कम एक माह का समय दिया जाए.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.