Facebook-f Youtube X-twitter

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का कांग्रेस पर वार, बोले – पलवल में एक भी घुसपैठिया नहीं रहेगा

31 August, 2025


खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को वृंदा अपार्टमेंट, न्यू कॉलोनी पलवल में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन बैसला सहित पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को नई दिशा और प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे आने और देशहित में कार्य करने की अपील की।पुलवामा में हुए क्रिकेट मैच को लेकर पीएम मोदी के संदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह बदलते भारत का संकेत है—अब आतंकवाद फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। उन्होंने साफ कहा कि पलवल में कोई भी रोहिंग्या मुसलमान या बांग्लादेशी घुसपैठिया नहीं रहेगा, सभी को चिन्हित कर बाहर किया जाएगा।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ओछी राजनीति करती आई है। पीएम मोदी की माता पर अपशब्द कहना कांग्रेस की घटिया सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है और जनता का उस पर से विश्वास उठ चुका है, जबकि भाजपा जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है।गौरव गौतम ने बताया कि हाल ही में पलवल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़कर उनके देश भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत और आत्मनिर्भर बन रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.