Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योगी सरकार का सख्त आदेश, पेट्रोल भरवाने से पहले पहनें हेलमेट

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक करने के मकसद से बड़ा कदम उठाया है। अब बाइक या स्कूटी पर बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पहुंचने वालों को ईंधन नहीं मिलेगा।

कब से लागू हुआ नियम?

1 सितंबर से पूरे प्रदेश में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान की शुरुआत हो गई है, जो 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। पहले ही दिन राजधानी लखनऊ में पंपों पर बोर्ड और पोस्टर लगाए गए। कई लोग नियम मानते दिखे, जबकि कुछ को बिना पेट्रोल लिए वापस लौटना पड़ा।

मकसद क्या है?

सरकार का कहना है कि यह अभियान किसी को सजा देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। हेलमेट पहनना सड़क पर आपकी जान बचा सकता है और इसे रोज़मर्रा की आदत बनाना ज़रूरी है।

कौन देखेगा अभियान की निगरानी?

इस अभियान की निगरानी हर जिले में जिलाधिकारी (DM) करेंगे। परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग मिलकर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही सूचना विभाग लोगों को हेलमेट की अहमियत समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा।

सीएम योगी की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा, “पहले हेलमेट, फिर ईंधन।” उन्होंने साफ किया कि यह नियम सिर्फ और सिर्फ जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.