Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना हाई फ्लड, अगले 48 घंटे में बाढ़ की संभावना

हरियाणा  | पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के बाद यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इस मानसून में पहली बार नदी का जलस्तर हाई फ्लड के स्तर के करीब पहुंच गया है। रविवार सुबह हथिनी कुंड बैराज से लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण 2 लाख 72 हजार 751 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा बढ़ गया।

सोमवार तड़के 3 बजे यमुना का जलस्तर 97,869 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसके बाद लगातार वृद्धि हुई—4 बजे 1.65 लाख क्यूसेक, 5 बजे 2.10 लाख क्यूसेक, 6 बजे 2.38 लाख क्यूसेक और सुबह 7 बजे 2.72 लाख क्यूसेक तक पहुँच गया। ढाई लाख क्यूसेक पानी के स्तर को हाई फ्लड माना जाता है।

सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर आर.एस. मित्तल ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से 2.40 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इसे हाई फ्लड श्रेणी में रखा गया है और हरियाणा के प्रभावित जिलों के साथ दिल्ली प्रशासन को भी सतर्क कर दिया गया है। उनका कहना है कि अगले 48 घंटों में यह पानी दिल्ली पहुंच सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नहरों की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है। अब नदी का सारा पानी सीधे यमुना में छोड़ा जा रहा है, जिससे हरियाणा के कई जिले प्रभावित होंगे। अधिकारियों का कहना है कि यमुना के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश जारी है, इसलिए बैराज का जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.