Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लिव-इन में रह रही महिलाओं के लिए आई बड़ी चेतावनी

बहादुरगढ़ | हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप आज महिलाओं के खिलाफ सबसे तेजी से बढ़ता अपराध बन चुका है। यह आंकड़ा 95% तक पहुंच चुका है और महिलाओं में इसके प्रति जागरूकता लाना बेहद जरूरी है।

भाटिया मंगलवार को बहादुरगढ़ के कन्या महाविद्यालय में आयोजित एक सेमिनार में छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर मुखर होना चाहिए और किसी भी अपराध की शिकायत करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।

उन्होंने हाल ही में हरियाणवी कलाकार अंजलि राघव और भोजपुरी गायक पवन सिंह के बीच मंच पर हुई विवादित घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। रेनू भाटिया ने इसे बेहद गलत बताते हुए कहा कि अगर अंजलि राघव शिकायत दर्ज कराती हैं तो महिला आयोग जरूर कार्रवाई करेगा।

इसी तरह भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत पर भी उन्होंने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चाहे यह हत्या हो या आत्महत्या, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। हालांकि ग्रामीणों के विरोध के चलते वह मनीषा के परिवार से नहीं मिल सकीं, लेकिन आयोग पीड़ित परिवार की मदद को तैयार है।

सेमिनार में छात्राओं को पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और महिलाओं से जुड़े अन्य अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। रेनू भाटिया ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अपराध के मामलों में उतार-चढ़ाव आता रहता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि महिलाएं अब पहले से ज्यादा शिकायतें दर्ज करा रही हैं।

उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश के हर कॉलेज और संस्थान में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी होना अनिवार्य है। अगर कोई संस्था इसे लागू नहीं करती, तो जुर्माने और सजा का प्रावधान भी है। उन्होंने झज्जर जिले की व्यवस्था की भी जांच कराने की बात कही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.