Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी के पड्डल वार्ड में भूस्खलन का खतरा.. आधा दर्जन घर खाली करवाए गए

Mandi, 2 September

मंडी शहर के पड्डल वार्ड स्थित गुरूद्वारे के पास पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। आधी रात को हुए तेज धमाके और पत्थरों के गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने ऐहतियातन करीब आधा दर्जन घर खाली करवा दिए हैं।

प्रभावित निवासी योगेश राणा और अंशुल राणा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी से मलबा और चट्टानें खिसक रही हैं। इससे कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। एक घर की छत पर मलबा गिर चुका है, जबकि बड़ी चट्टानें कभी भी नीचे आ सकती हैं। लोग अपने घरों में ठहरने के बजाय रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं।दीक्षा राणा और पार्वती शर्मा ने क्षेत्र में लगातार पानी के रिसाव की गंभीर समस्या उठाई। उनका कहना है कि घरों के अंदर सीवरेज का गंदा पानी भर रहा है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई बार प्रशासन और नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।

रात करीब साढ़े आठ बजे हुए धमाके के बाद पूरे मोहल्ले के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया। फिलहाल प्रभावितों ने सरकार और प्रशासन से भूस्खलन की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने और पानी रिसाव की समस्या को तत्काल हल करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.