Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुनार भूकंप: रातों-रात तबाही, हजारों घर ढहे

अफ़ग़ानिस्तान | पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान का कुनार प्रांत रविवार आधी रात के बाद 6.1 तीव्रता के भूकंप से हिल उठा। इसका केंद्र असदाबाद के पास 27 किलोमीटर गहराई में था। इस भयानक आपदा में अब तक 1,411 लोग मारे गए और 3,124 घायल हुए हैं।

तालिबान प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की कि 5,412 घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हेलीकॉप्टर के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार मरने वालों की संख्या 1,124 और घायल 3,251 हैं। 8,000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है, कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।

कुनार प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अस्पतालों में भीड़ के कारण घायलों को जमीन पर इलाज दिया जा रहा है। कई परिवारों को सामूहिक रूप से दफनाया गया। नंगरहार, लघमन और नूरिस्तान में भी झटके महसूस किए गए और कुछ मौतें हुई हैं।

भूकंप के झटके काबुल तक और पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में भी महसूस किए गए। दूरदराज़ इलाकों में राहत कार्य चुनौतिपूर्ण है। सड़कें नष्ट होने से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही मदद पहुंचाई जा रही है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने सहायता का भरोसा दिया है। राहत शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन हजारों लोग अभी भी भोजन, पानी और दवाइयों की कमी झेल रहे हैं।

भूकंप के बाद बचे लोग गहरे सदमे में हैं। घर उजड़ने, प्रियजनों को खोने और भविष्य की अनिश्चितता ने उनकी ज़िंदगी बदल दी है। बच्चों की पढ़ाई रुकी और महिलाएं व बुज़ुर्ग खुले में जीवन बिता रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी गोबिंदगढ़ में बॉक्स बेड से मिला महिला का शव, एक महिला समेत दो हिरासत में

summer express, /मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित कचहरी परिसर के निकट मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मोटर रिक्शा में ले जाए जा रहे बॉक्स बेड के अंदर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

summer express, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को इस मामले में संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने की...

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

Summer express, मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.