Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेंसेक्स 409 अंक चढ़ा, निफ्टी में 135 अंकों की तेजी

मुंबई | घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार, 3 सितंबर को मजबूती दिखाई। सेंसेक्स 409 अंक की बढ़त के साथ 80,567 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 135 अंक चढ़कर 24,715 तक पहुंच गया।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 0.60% गिरकर 42,055 पर बंद हुआ, वहीं कोरिया का कोस्पी 0.35% की बढ़त के साथ 3,183 पर कारोबार कर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42% टूटकर 25,388 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96% फिसलकर 3,820 पर आ गया।

अमेरिकी बाजार भी कल दबाव में रहे। 2 सितंबर को डाउ जोन्स 0.55% गिरकर 45,296 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.82% और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.69% नीचे फिसले।

कल रही थी गिरावट

इससे पहले मंगलवार, 2 सितंबर को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी। उस दिन सेंसेक्स 206 अंक टूटकर 80,157 पर बंद हुआ। शुरुआती सत्र में इसमें करीब 400 अंकों की तेजी देखने को मिली थी, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार कमजोर हो गया। निफ्टी भी 45 अंक गिरकर 24,579 पर बंद हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.