Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सास-बहू विवाद पहुंचा हत्या तक, पुलिस ने किया खुलासा

सोनीपत | गन्नौर क्षेत्र के पिपली खेड़ा गांव से जमीन विवाद को लेकर सामने आया एक सनसनीखेज मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की 62 वर्षीय किताबो देवी की हत्या उनकी ही बहू अनीता ने कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

ऐसे हुआ था खुलासा

21 अगस्त को किताबो देवी अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई थीं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव फर्श पर पड़ा था और नाक-मुंह से खून बह रहा था। शुरुआत में पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि किताबो देवी की मौत सिर पर जोरदार वार से हुई है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बेटियों ने जताया था शक

जांच के दौरान किताबो देवी की तीन बेटियों ने अपनी भाभी अनीता पर शक जताया। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को मां और अनीता के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। किताबो देवी ने बेटियों को फोन पर कहा था कि अगर विवाद बढ़ा तो वह जमीन उनके नाम कर देंगी। अगले ही दिन उनकी संदिग्ध मौत हो गई।

पुलिस पूछताछ में किया कबूल

गहन पूछताछ में अनीता ने सास की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि किताबो देवी जमीन बेचना चाहती थीं, जबकि वह इसके खिलाफ थी। इसी विवाद के चलते उसने सोटे से हमला कर सास की हत्या कर दी। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.