Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी बारिश का कहर, शिमला में गहराया पेयजल संकट

Shimla, Sanju

राजधानी शिमला में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पेयजल संकट गहरा गया है। जल स्रोतों में गाद भरने से शहरवासियों को पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, पेयजल परियोजनाओं में 10,000 एनटीयू से अधिक गाद आ गई है। सामान्य दिनों में शिमला को प्रतिदिन 48 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन बुधवार को केवल 26 एमएलडी पानी ही उपलब्ध हो पाया। विभाग का कहना है कि बारिश का दौर जारी रहा तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

पानी की राशनिंग जारी

जलापूर्ति बाधित होने से शहर में पानी की राशनिंग की जा रही है। विभाग का कहना है कि लोगों को तीसरे या चौथे दिन ही पानी मिल पाएगा। हालांकि, मौसम विभाग ने 4 सितंबर, गुरुवार से बारिश में कमी आने की संभावना जताई है, जिससे राहत मिल सकती है।

SJPNL का बयान

SJPNL के प्रबंध निदेशक राजेश कश्यप ने बताया कि गिरी और गम्मा पेयजल स्रोतों में गाद की मात्रा सामान्य सीमा से कहीं अधिक हो गई है। बुधवार को 26.5 एमएलडी पानी आया, जबकि इससे पहले 10 एमएलडी और 31 एमएलडी पानी सप्लाई हुआ था। उन्होंने कहा कि जरूरत 48 एमएलडी की है, फिर भी क्षमता अनुसार पानी की आपूर्ति की जा रही है।

कश्यप ने अपील की कि लोग बरसात के पानी का उपयोग बर्तन धोने और अन्य कार्यों में करें, जबकि टैंकर से उपलब्ध पानी का इस्तेमाल पीने के लिए करें।

अधिकारियों की अपील

SJPNL के एजीएम विनोद नेगी ने भी कहा कि विभाग जल स्रोतों की सफाई में जुटा है, लेकिन बारिश का प्रभाव कम होने तक समस्या बनी रह सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.