Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट और वनडे पर रहेगा फोकस

3 September, 2025

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मंगलवार को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उनका यह फैसला 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। स्टार्क 2021 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के अहम सदस्य थे।

2021 वर्ल्ड कप के बाद नहीं खेला टी-20

स्टार्क ने बताया कि 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला। उनका कहना है कि अब उनका ध्यान पूरी तरह टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत का टेस्ट दौरा, एशेज और 2027 वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए खुद को फिट और तरोताजा रखना ज़रूरी है।

टी-20 करियर की उपलब्धियां

2012 में डेब्यू करने वाले स्टार्क ने 65 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले और 23.81 की औसत से 79 विकेट लिए। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। इस सूची में एडम जम्पा 130 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं।

टेस्ट और वनडे में जारी रहेगा सफर

टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बावजूद स्टार्क टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे। उनका कहना है कि लंबी अवधि तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए यह फैसला लेना उनके करियर के लिहाज़ से सही है।

आईपीएल और अन्य लीग में जारी रहेगा खेल

स्टार्क ने साफ किया कि वह आईपीएल और अन्य टी-20 लीग्स में खेलते रहेंगे। आईपीएल में उनका प्रदर्शन हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है और आगे भी उनकी मौजूदगी कई फ्रेंचाइजियों के लिए अहम साबित होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का रंगारंग आगाज, सीएम मान ने किया उद्घाटन

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी के बीच मंगलवार को जालंधर में हीरो पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बर्ल्टन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह...

सतपाल रायजादा का भाजपा पर पलटवार, बोले—‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी हम नहीं मांगेंगे’

Summer express/ऊना, राकेश -:भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी को लेकर किए गए व्यंग्य पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि महाभारत के युद्ध की शुरुआत भाजपा नेताओं ने की है, इसलिए कांग्रेस माफी नहीं मांगेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर रहेगा जोर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन...

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

Summer express/शिमला/संजू -: करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं। इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए...

हरियाणा में बढ़ी ठंड, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंचा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.