Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार का अनोखा फैसला, गाय पालते ही खाते में आएंगे रुपये

चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों और पशुपालकों के लिए राहतभरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई योजना लागू की है। इस योजना के तहत 2 से 5 एकड़ तक कृषि योग्य भूमि वाले किसानों को देसी गाय पालने पर प्रति वर्ष 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सरकार का मानना है कि यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी, बल्कि देसी गायों की नस्लों के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल खेती को भी प्रोत्साहित करेगी।

कौन उठा सकेगा लाभ?

  • लाभार्थी किसान हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास 2 से 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि होनी जरूरी है।
  • “मेरी फसल-मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
  • किसान के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना आवश्यक है।

ज़रूरी दस्तावेज

  • मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पंजीकरण विवरण
  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले agriharyana.gov.in पर जाएं।
  • Farmers Corner में जाकर Apply for Agriculture Schemes विकल्प चुनें।
  • “प्राकृतिक खेती – सतत कृषि रणनीतियों को बढ़ावा” योजना के सामने VIEW बटन पर क्लिक करें।
  • AGREE विकल्प पर क्लिक कर Click here for registration चुनें।
  • मोबाइल नंबर या “मेरी फसल-मेरा ब्यौरा” से खोजें।
  • OTP के माध्यम से लॉगिन कर मांगी गई जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.