Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में फायरिंग से मचा हड़कंप

गुरुग्राम | गुरुग्राम पुलिस ने फेसबुक पर नकली पहचान बनाकर चोरी और ठगी करने वाले नेपाली युवक जगत बहादुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने वजीराबाद से ताऊ देवीलाल पार्क के पिछले रास्ते पर पहुंची, तो आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली पुलिस की सरकारी गाड़ी पर लगी।

पुलिस ने चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया, लेकिन आरोपी लगातार गोलियां चलाता रहा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायर किया, जिससे गोली आरोपी के पैर में लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस, लोहा काटने का कटर, पेचकस, प्लास और छह खाली कारतूस बरामद किए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नेपाल में रहते हुए फर्जी नाम से फेसबुक अकाउंट बनाता और भारत में रह रहे नेपाली युवकों-युवतियों से दोस्ती करता। इसके बाद उनके साथ मिलकर मकान मालिक या घरवालों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर देता और कीमती सामान चोरी करके वापस नेपाल भाग जाता। वह अक्सर बस से भारत आता और चोरी का सामान टैक्सी में रखकर नेपाल ले जाता था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह की तीन पंचायतें नशे के लिहाज से अति संवेदनशील, जागरूकता कमेटियों का गठन

चम्बा, मंजूर पठान -: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन पंचायतों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें लेसवीं, भराड़ा और टिकरीगढ़ पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया...

भाजपा प्रदेश में करेगी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा -कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला

Summer express/शिमला/संजू -:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बिंदल ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाकर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने...

करवाचौथ को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक, मेहंदी लगवाने के लिए 4 घंटे तक इंतजार

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। करवाचौथ के पर्व को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी के साथ-साथ मेहंदी लगवाने के लिए...

हरियाणा में बिना मान्यता वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, 2 नवंबर तक मांगी गई रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिना मान्यता के संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जिला स्तर के अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक...

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.