Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात बुधवार को भी जारी रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी कर दिया है।

कहाँ कितनी हुई बारिश?

बुधवार शाम 5:30 बजे तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई।

  • सफदरजंग: 15.2 मिमी
  • लोधी रोड: 18.2 मिमी
  • पालम: 22 मिमी
  • रिज: 59.6 मिमी (सबसे ज्यादा)
  • आयानगर: 54.8 मिमी

रिकॉर्ड तोड़ बारिश, तापमान में गिरावट

इस बार दिल्ली में बरसात ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 1000 मिमी से ऊपर जा चुका है। अगस्त में ही 774 मिमी बारिश का औसत पीछे छूट गया था। लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली का तापमान भी नीचे आ गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। बारिश की वजह से दिल्ली की हवा साफ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 57 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.