Facebook-f Youtube X-twitter

सड़ गए फल-सब्जियां, लाखों का नुकसान; हाईवे बंद होने से चालक बेहाल

Mandi,Dharamveer

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के पंडोह से औट के बीच में बार-बार बंद होने से मालवाहक चालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बहुत से मालवाहक वाहन ऐसे हैं जो कई दिनों से यहां फंसे हुए हैं। बीती 31 अगस्त से नेशनल हाईवे लगातार ही बंद पड़ा हुआ है। पिछले कल कुछ समय के लिए इसे खोला गया था लेकिन फिर से लैंडस्लाइड के कारण यह बंद हो गया है। 

हाईवे के खुलने के इंतजार में कई दिनों से फंसे हुए हैं मालवाहक वाहन

फल-सब्जियां और अन्य प्रकार का सामान लेकर जा रहे वाहन चालकों ने बताया कि हाईवे बंद होने से उनका लाखों का नुकसान हो गया है। फल और सब्जियां सड़ गए हैं जबकि जो बाकी सामान इन वाहनों में ले जाया जा रहा है वह भी खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। वाहन चालक ऐसी स्थिति में हैं कि अब ये न तो आगे जाने को रहे हैं और न ही पीछे मुड़ने को। इन्होंने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि हाईवे खुलने की स्थिति में ऐसे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए जिनका सामान खराब हो रहा है या खराब होने की कगार पर है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पंडोह से औट के बीच में हाईवे बार-बार बंद हो रहा है। मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। जैसे ही हाईवे खुल रहा है तो जरूरी सामान लेकर जा रहे वाहनों को पुलिस निगरानी में क्रॉस करवाया जा रहा है। बहुत से वाहनों को पंडोह, नौ मील और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। प्रशासन की मशीनरी मौके पर तैनात है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे बहाली के कार्य में काफी परेशानी पेश आ रही है।बता दें कि बीती 31 अगस्त से मंडी जिला में बारिश का दौर लगातार जारी है। इस कारण यहां सामान्य जनजीवन बूरी तरह से प्रभावित हुआ है। हाईवे सहित अन्य बहुत से मार्ग हैं जो बंद पड़े हुए हैं। इन्हें बहाल करने के लिए मौसम के खुलने का इंतजार किया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.