4 September, 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि 7 सितंबर 2025, रविवार को पड़ रही है। इसी दिन से पितृपक्ष की शुरुआत होगी, जो 21 सितंबर तक चलेगा।
पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 7 सितंबर को रात 01 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर उसी दिन रात 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इस कारण भाद्रपद पूर्णिमा और पितृपक्ष का आरंभ एक ही दिन 7 सितंबर को होगा।श्राद्ध कर्म और तर्पण को लेकर भ्रम की स्थिति से बचें। विद्वानों के अनुसार पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध 7 सितंबर (रविवार) को ही किया जाएगा। चूंकि सूतक काल दोपहर 12:57 से प्रारंभ हो जाएगा, इसलिए तर्पण जैसे कार्य इससे पहले किए जा सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। इस अवधि में पितरों के निमित्त तर्पण, दान और श्राद्ध करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि ग्रहण काल में किया गया दान-पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।इस प्रकार इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से होगी और इसका समापन 21 सितंबर 2025 को होगा।