Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहद खाने का सही तरीका: सुबह खाली पेट मिलेगा दोगुना फायदा

4 September, 2025

शहद को आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही स्वास्थ्य का अमृत मानते हैं। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि शहद खाने का सही समय और तरीका क्या है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप शहद को सही तरीके से खाएंगे तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

सुबह के समय करें सेवन

वारालक्ष्मी और डॉ. रंजन जैसे हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह खाली पेट शहद खाना सबसे फायदेमंद होता है। इस समय शरीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स को शहद बेहतर तरीके से अवशोषित कर लेता है।

पानी के साथ है बेस्ट कॉम्बिनेशन

गुनगुने या सामान्य तापमान वाले पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे पाचन सुधरता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

स्किन और भूख पर असर

रोज सुबह शहद खाने वालों की स्किन ग्लोइंग रहती है और एजिंग के लक्षण देर से दिखाई देते हैं। इसके अलावा यह भूख को कंट्रोल करता है और शुगर क्रेविंग्स को भी कम करता है।

ध्यान रखें ये बातें

  • गर्मियों में शहद की अधिक मात्रा से बचें, वरना शरीर पर विपरीत असर हो सकता है।
  • शहद न तो वजन बढ़ाता है और न ही घटाता है, बल्कि शरीर को संतुलित रखता है।
  • इसे नेचुरल स्वीटनर के रूप में इस्तेमाल करना हमेशा बेहतर है।
  •  अगर आप सुबह की शुरुआत शहद से करते हैं, तो यह आपको दिनभर फिट और एक्टिव रखने में मदद करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं...

लुधियाना में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण :एक सप्ताह से खराब हवा, आठ महीने में सीओपीडी और अस्थमा के 941 नए मरीज मिले

Summer express, लुधियाना। धान की कटाई और थ्रेशिंग का काम तेज होने के साथ ही लुधियाना की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आसपास के जिलों में पराली जलाने की घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। 26 अक्टूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126...

गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद ने लिया खूनी रूप : पांच लोगों की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Summer express,गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल को लीज पर देने से जुड़े विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सोमवार रात होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...

लाहलड़ी में सड़क हादसा: टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर के लाहलड़ी में सोमवार देर शाम टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.